कालीचरण खजुराहो से किया गया गिरफ्तार, बापू और अल्पसंख्यक समाज पर काले शब्दों का किया था प्रयोग
धर्मसंसद का एक अधर्मी आखिर हुआ गिरफ़्तार अब देखिए बाक़ी उपद्रवियों की गिरफ्तारी कब तक होती है महात्मा गांधी और मुस्लिम समाज पर अभद्र टीप्पणी देने वाला कालीचरण महाराज मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया गया #धर्मसंसद #latest

रायपुर धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण को आखिरकार छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गिरफ्तार कर ही लिया. इससे पहले उसे फरार बताया जा रहा था. अब जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक कालीचरण को रायपुर पुलिस ने खजुराहो से गिरफ्तार किया है.
कालीचरण को अब रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है. महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर कालीचरण के खिलाफ रायपुर समेत देश के कई हिस्सों में केस दर्ज किए गए थे. कालीचरण रायपुर से फरार हो गया था जिसके बाद रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में उसकी तलाशी शुरू कर दी थी.
आपको बता दें कि धर्म संसद के नाम पर पिछले कुछ दिनों से भगवा चोला ओढ़े हुए साधु के भेष में कुछ गुंडे लगातार देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. महात्मा गांधी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है. रायपुर में भी यही हुआ था.
कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे गुंडों के खिलाफ एक्शन लिया है. लेकिन अभी भी हरिद्वार में हुई धर्म संसद के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है. यती नरसिंहानंद सरस्वती जैसे गुंडे अभी भी खुलेआम पुलिस सुरक्षा में घूम रहे हैं. लेकिन कार्रवाई तो दूर कोई पूछताछ नहीं हुई है.
