बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हुआ कोरोना, खुद को किया आइसोलेट
इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से आ रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सीएमओ बिहार ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है.

पटना: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से आ रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सीएमओ बिहार ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. बता दें, बीते हफ्ते सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार में कोरोना विस्फोट होने की खबर आई थी. वहीं बिहार के दोनों डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री पहले से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बिहार में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है और अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं.

