यह शख्स कोरोना वैक्सीन के डर से पेड़ पर चढ़ा, देखिये फिर क्या हुआ?
राजगढ़ का कंवरलाल वैक्सीन लगाने से जबरदस्त डर रहा है. उसके मन में वहम बैठा हुआ है. उसका ये डर उस वक्त सबके सामने आ गया जब वो पत्नी का आधारा कार्ड लेकर पेड़ पर चढ़ गया. उसे लगता है कि वैक्सीन के बाद बुखार आता और साथ में कई परेशानियां होती हैं. इस डर के वजह से अभी तक उसने न खुद वैक्सीन लगवाई और न ही पत्नी को लगवाने दी.

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में अजीबो-गरीब वाक्या हो गया. यहां कोरोना वैक्सीनेशन से एक शख्स इतना डर गया कि खुद तो वैक्सीन नहीं लगवाई और जब पत्नी वैक्सीन लगवाने गई तो उसका आधार कार्ड लेकर पेड़ पर चढ़ गया. वैक्सीन के डोज खत्म होने के बाद ही वह पेड़ से उतरा. घटना जिले के पाटन कला गांव की है. जानकारी के मुताबिक, गांव के कंवरलाल के मन में कोरोना वैक्सीन को लेकर जबरदस्त डर बैठा हुआ है. उसे लगता है कि वैक्सीन के बाद बुखार आता और साथ में कई परेशानियां होती हैं.
इस डर के वजह से अभी तक उसने न खुद वैक्सीन लगवाई और न ही पत्नी को लगवाने दी. पिछले दिनों भी प्रशासनिक अमले ने कंवरलाल को वैक्सीनेशन के लिए बुलाया. गांववालों ने उसकी पत्नी को इसके लिए राजी किया और स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.
गांववालों में दिख रहा उत्साह
कंवरलाल को जैसे ही इस बात की जानकारी लगी वह पत्नी का आधार कार्ड लेकर भाग गया और गांव के एक पेड़ पर चढ़ गया. न उसने पत्नी को टीका लगने दिया, न खुद लगवाया. हालांकि, पाटन कला गांव में वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है. गांववाले बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं. ब्लॉक मेडिकल की टीम भी गांव में पहुंचकर लोगों को समझा रही है.
कोरोना से जुड़ी इस खबर पर भी डालें नजर
मध्य प्रदेश में वैसे तो कोरोना संक्रमण लगातार घटता दिखाई दे रहा है. लेकिन, कोरोना संक्रमण के डेल्टा और अल्फा वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है. उज्जैन और भोपाल में कोरोना के डेल्टा+ वेरिएंट मिलने के बाद अब सागर में डेल्टा और अल्फा वेरिएंट के मरीज मिले हैं. यहां 4 मरीज डेल्टा और 1 मरीज अल्फा वेरिएंट का था. जानकारी के मुताबिक, प्रशासन इन मरीजों के संबंध में सूचनाएं इकट्ठी करने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि फिलहाल इन मरीजों के संबंध में डिटेल नहीं मिल सकी है.
बताया जाता है कि पिछले महीने के आखिरी दिनों में BMC लैब से 15 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे. इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को मिली. इनमें डेल्टा के 4 केस और अल्फा का 1 केस मिला. हालांकि, सभी मरीज डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं. बायोलॉजी लैब नोडल अधिकारी ने बताया कि इसके पहले डेल्टा वैरिएंट का कोई भी केस सागर में नहीं आया था.
