चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट से कटा अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का संपर्क,रूस और यूक्रेन युद्ध जारी.
युद्ध के 14वें दिन भी यूक्रेन पर रूस के हमले जारी है। जंग के 14 दिन के बाद भी दोनों देशों के बीच स्थिति लगातार बिगड़ती ही जा रही है। हालांकि इस बीच विदेशी कंपनियां रूस में अपने कारोबार पर प्रतिबंध लगा रही हैं।

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है। रूस ने बुधवार के लिए यूक्रेन में सीजफायर का निर्देश दे दिया है। यह मास्को के समयानुसार बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। इस बीच कोका-कोला कंपनी ने रूस में अपने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। कोका-कोला कंपनी ने कहा है कि हमारा दिल उन लोगों के साथ है, जो यूक्रेन में इन दुखद घटनाओं से अचेतन प्रभाव झेल रहे हैं। वहीं, समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार अमेरिका ने यूक्रेन के लिए रूस निर्मित लड़ाकू विमान देने के पोलैंड के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को ब्रिटिश सांसदों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने रूस को ‘आतंकी देश’ घोषित करने की अपील की। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस पर कड़े प्रतिबंधों को लागू करने की मांग करते हुए कहा कि हम आपकी मदद चाहते हैं और इस मदद के लिए शुक्रगुजार हैं। मैं आपका आभारी हूं बोरिस, प्लीज इस देश के खिलाफ और प्रतिबंध लगाएं और इसे आतंकी देश घोषित कर दें।
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रासी का बयान
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रासी ने जानकारी दी है कि चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रिमोट डेटा ट्रांसमिशन खो गया है। चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र अब संयुक्त राष्ट्र के परमाणु प्रहरी को डेटा संचारित नहीं कर रहा है।
रूस ने विदेशी मुद्राओं की बिक्री पर रोक लगाई
समाचार एजेंसी एएफपी ने सेंट्रल बैंक के हवाले से बताया कि रूस ने 9 सितंबर तक विदेशी मुद्राओं की बिक्री पर रोक लगा दी है।
पेप्सिको ने रूस के खिलाफ उठाया बड़ा कदम
यूक्रेन पर रूस के हमलों के बीच दुनिया भर की कंपनियां रूस पर पाबंदियां लगा रही हैं। इसी बीच पेप्सिको ने रूस में पेप्सी-कोला और अन्य वैश्विक पेय ब्रांडों के उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
पाकिस्तान की अस्मा शफीक ने पीएम मोदी का जताया आभार
पाकिस्तान की अस्मा शफीक ने कीव में भारतीय दूतावास और प्रधानमंत्री मोदी को उन्हें निकालने के लिए धन्यवाद दिया। बता दें कि अस्मा शफीक को भारतीय अधिकारियों द्वारा बचाया गया है, जो अभी यूक्रेन से बाहर निकालने के लिए पश्चिमी यूक्रेन के रास्ते में है।
#WATCH | Pakistan's Asma Shafique thanks the Indian embassy in Kyiv and Prime Minister Modi for evacuating her.
Shas been rescued by Indian authorities and is enroute to Western #Ukraine for further evacuation out of the country. She will be reunited with her family soon:Sources pic.twitter.com/9hiBWGKvNp
— ANI (@ANI) March 9, 2022
अमेरिका ने पोलैंड के प्रस्ताव को ठुकराया
समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार अमेरिका ने यूक्रेन के लिए रूस निर्मित लड़ाकू विमान देने के पोलैंड के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
कोका कोला ने रूस में बंद किया अपना कारोबार
कोका-कोला कंपनी ने रूस में अपने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। कोका-कोला कंपनी ने कहा है कि हमारा दिल उन लोगों के साथ है, जो यूक्रेन में इन दुखद घटनाओं से अचेतन प्रभाव झेल रहे हैं।
input:dainikjagran
