बिहार की नई कैबिनेट देखेंx
बिहार की नई कैबिनेट में 31 मंत्री हुए शामिल, देखें लिस्ट
बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार किया गया. इसमें राष्ट्रीय जनता दल के तेजप्रताप यादव एवं आलोक मेहता, जनता दल (यूनाइटेड) के विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र यादव त

था कांग्रेस नेता आफाक आलम सहित कुल 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई.राज्यपाल फागू चौहान ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. विधायकों को पांच-पांच के समूह में शपथ दिलाई गई. पहले राजद के तेजप्रताप यादव एवं आलोक मेहता, जदयू नेता विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र यादव तथा कांग्रेस नेता आफाक आलम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.
इन विधायकों ने ली शपथ
- विजय कुमार चौधरी (जेडीयू)
- आलोक कुमार मेहता (आरजेडी)
- तेजप्रताप यादव (आरजेडी)
- विजेंद्र यादव (जेडीयू)
- अफाक आलम (कांग्रेस)
- अशोक चौधरी (जेडीयू)
- श्रवण कुमार (जेडीयू)
- लेसी सिंह (जेडीयू)
- रामानंद यादव (आरजेडी)
- सुरेंद्र यादव (आरजेडी)
- संजय झा (जेडीयू)
- संतोष कुमार सुमन (हम)
- मदन सहनी (जेडीयू)
- ललित यादव (जेडीयू)
- सरबजीत कुमार (आरजेडी)
- शीला मंडल (जेडीयू)
- सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)
- सुनील कुमार (जेडीयू)
- समीर महासेठ (आरजेडी)
- चंद्रशेखर (आरजेडी)
- जमा खान (जेडीयू)
- अनीता देवी (आरजेडी)
- जयंत राज (जेडीयू)
- सुधाकर सिंह (आरजेडी)
- जितेंद्र यादव (आरजेडी)
- मुरारी गौतम (कांग्रेस)
- इजराइल मंसूरी (आरजेडी)
- कार्तिक कुमार (आरजेडी)
- शमीम अहमद (आरजेडी)
- शाहनवाज (आरजेडी)
- सुरेंद्र कुमार
