हमदर्द नेशनल फाउंडेशन एवम मदरसा एंगलो उर्दू मॉडर्न स्कूल के सहयोग से जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया।
हमदर्द नेशनल फाउंडेशन के OSD शौकत मुफ्ती ने दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को ठंड से बचाने का मुहिम शुरू कर रखा है। उनके इस प्रयास की चारों ओर प्रशंशा हो रही है।

लोनी:हमदर्द नेशनल फाउंडेशन -HECA प्रायोजक तथा बाग एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग मदरसा एंगलो उर्दू मॉडर्न स्कूल अनुज सिटी परागना लोनी गाजियाबाद मे फ्री कंबल वितरण किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी श्री मेहताब खान, मैनेजर B,K,मेजर स्कूल लोनी ,अतिथि श्री राजवीर सिंह सामाजिक कार्यकर्ता,,श्री चौधरी बबलू सामाजिक कार्यकर्ता, श्री शरीफ खान, रिपोटेर,श्री रशीद खान संपादक आदि रहे।बाग एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री रियाजुल हसन जी ने आए सभी अतिथिगण और लोगों को आयोजित करते हुए कहा जब बाग एजुकेशन सोसायटी लोग डाउन से लेकर अभी तक लोगों की सेवा करती आ रही है हमारी टीम किसी को राशन की रजाई और कुछ भी जरूरत हो पूरी कोशिश की जाती है अपनी टीम को उनके घर तक पहुंचाया जाता हैं कम्बल वितरण पिछले माह से कार्य कर्म चल रहा है लोनी के कई क्षेत्र मे इसकेअलावा दिल्ली के वेलकम, जनता कॉलोनी,मौजपुर आदि मे भी बाटे गऐ। बाद श्री मेहताब खान,और राजवीर जी ने भी अपने विचार रखे और संस्था की प्रशंसा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए और लोगों को आश्वासन दिया कि हम इस संस्था के साथ मिलकर आपकी सेवा में हमेशा खड़े रहेंगे इस कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों को फ्री कंबल दिए गए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने में शाकिर खान , डॉक्टर एम ए अंसारी प्रधानाचार्य मदरसा एंगलो उर्दू मॉडर्न स्कूल लोनी श्रीमती रज़िया, एडवोकेट ,श्रीमती रिहाना रियाज, कमालुद्दीन,मोहम्मद आसिम मोहम्मद साद आदि ने अपना पूरा पूरा सहयोग दिया।
