हमदर्द नेशनल फाउंडेशन बेस्ट सोशल एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित।

वर्ष 2022 का बेहतरीन एनजीओ और सोशल एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से हमदर्द नेशनल फाउंडेशन (हेका) के OSD शौकत मुफ्ती को सम्मानित किया गया। इसके इलावा प्रोफ़ेसर (डॉक्टर) मंजू  चुगानी को चेंज मेकर ऑफ़ द ईयर 2022 इंडीविजुअल केटेगरी से सम्मान किया गया।

हमदर्द नेशनल फाउंडेशन (हेका) के OSD शौकत मुफ्ती। (फ़ोटो जर्नलिज्म टुडे)
नई दिल्ली: हमदर्द नेशनल फाउंडेशन (हेका) को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट एनजीओ ऑफ द ईयर 2022 से सम्मानित किया गया है। इसी तरह बिजनेस एंड एंप्लॉयमेंट ब्यूरो को राज्य स्तर पर बेस्ट एनजीओ ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। यह दोनों सम्मान एमपी मुंबई द्वारा हर वर्ष देश में एनजीओ अथवा शिक्षा संस्थानों को समाज के उत्थान अथवा मानवता को ध्यान में रखकर के काम करते हैं उनका राष्ट्रीय स्तर पर ज्यूरी द्वारा आकलन करके उनको राष्ट्रीय स्तर अथवा राज्य स्तर पर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2022 का बेहतरीन एनजीओ और सोशल एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से हमदर्द नेशनल फाउंडेशन (हेका) के OSD शौकत मुफ्ती को सम्मानित किया गया। इसके इलावा प्रोफ़ेसर (डॉक्टर) मंजू  चुगानी को चेंज मेकर ऑफ़ द ईयर 2022 इंडीविजुअल केटेगरी से सम्मान किया गया। यह दोनों अवार्ड इस्लाम जिमखाना मुंबई में एक शानदार कार्यक्रम में दिए गए। इस अवसर पर बिजनेस एंड एंप्लॉयमेंट ब्यूरो के एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी शौकत मुफ्ती से जर्नलिज्म टुडे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने बहुत ही प्रसन्नता का इजहार किया और कहा कि यह हमदर्द नेशनल फाउंडेशन (हेका) और बिजनेस एण्ड इंप्लॉयमेंट ब्यूरो की पूरी टीम को इस अवार्ड को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि अगर इन तमाम लोगों की मेहनत और जिस तरह से हमदर्द नेशनल फाउंडेशन (हेका) की मुहिम भारत में अलग अलग स्थानों पर गरीब और बेसहारा लोगों को ठंडी में कंबल वितरित किया जा रहा है यह पुरे मानवता के लिए एक अच्छा और उन्हे मुख्य रूप से मुख्यधारा में शामिल करने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम भी है। आज मानवता को ध्यान में रखते हुए किसी भी आपदा से निपटने में हमदर्द नेशनल फाउंडेशन (हेका) आगे आगे रहता है। यही इंसानियत भी है और उनकी मदद भी। स्वर्गीय हकीम अब्दुल हमीद का जो सपना था की कोई मनुष्य शिक्षा अथवा समाज में गरीब होने की वजह से समाज में मुख्यधारा से वंचित न रह जाए। आज हमदर्द नेशनल फाउंडेशन (हेका) उनके सपनों को निरंतर साकार करने में आगे बढ़ रहा है। भारत के किसी भी राज्य में किसी डिस्ट्रिक्ट में या किसी भी जगह हो हम मानवता की भलाई के लिए उनकी मदद के लिए समर्पित हैं।
एमपी मुंबई द्वारा जो नेशनल अवॉर्ड फॉर सोशल एक्सीलेंस 2022 से संस्थान को नवाजा गया है यह हमारी हिम्मत को और हमारे हौसले को मजबूत करेगा। हम आशा करते हैं कि इसी तरह से संस्था भारत में विशेषकर उन गरीब लोगों के लिए मददगार साबित होगा जो आज भी कहीं ना कहीं समाज के मुख्यधारा से वंचित हैं।