को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी का एक शिष्टमंडल आप पार्टी के नेता और दिल्ली नगर निगम के सह प्रभारी  दीपक सिंगला एवं आईपी एक्सटेंशन की पार्षद रचना धर्मवीर सेठी के नेतृत्व में महापौर शैली ओबरॉय से भेंट किया।

शैली ओबरॉय महापौर ने कहा यह समस्या मेरे संज्ञान में है हम गंभीरता से विचार कर रहे हैं और हम इस समस्या का व्यवहारिक हल निकालने का प्रयास करेंगे।

को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी का एक शिष्टमंडल दिल्ली नगर निगम के सह प्रभारी  दीपक सिंगला एवं आईपी एक्सटेंशन की पार्षद रचना धर्मवीर सेठी के नेतृत्व में महापौर शैली ओबरॉय से भेंट करते हुए। फ़ोटो जर्नलिज्म टुडे

दिल्ली: कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी का एक शिष्टमंडल आप पार्टी के नेता और दिल्ली नगर निगम के सह प्रभारी  दीपक सिंगला एवं आईपी एक्सटेंशन की पार्षद रचना धर्मवीर सेठी के नेतृत्व में महापौर शैली ओबरॉय से उनके कार्यालय में मिला। शिष्टमंडल में आईपैक्स सोसाइटीज महासंघ के संस्थापक सुरेश बिंदल प्रधान, प्रमोद अग्रवाल ज्वाइंट फोरम वसुंधरा के प्रधान, जेपी शर्मा उपस्थित थे। महापौर महोदया ने बड़ी गंभीरता से और पूरा समय देकर ग्रुप हाउसिंग सोसायटीओं की दिल्ली भर में आ रही समस्याओं के बारे में समझा और संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में उनका पक्ष जान सुप्रसिद्ध सहकारी नेता सुरेश बिंदल ने निम्न कठिनाइयों का वर्णन किया और ज्ञापन सौंपा।

  • कूड़ा निस्तारण योजना में सोसायटी सहयोग करना चाहती हैं परंतु कोई फुलप्रूफ योजना कॉर्पोरेशन ने नहीं दिया है।
  • सोसायटियों ने निवेदन किया जो ढलाव बंद कर दिए गए हैं।
  • कमपोजिट खाद बनाने की मशीनें लगाई जाए।
  • ट्रांस यमुना क्षेत्र में केवल 6 मशीनें नगर निगम ने लगाई है इनकी संख्या बढ़ाई जानी चाहिए
  • सोसाइटी गीला कूड़ा वहां पर पहुंचा दें जो विभिन्न कंपनियां हमारे से संपर्क कर रही हैं उसमें सारा काम सोसायटियों को करना है वह केवल मशीन लगाकर खाद बनाएंगे।

शैली ओबरॉय महापौर ने कहा यह समस्या मेरे संज्ञान में है हम गंभीरता से विचार कर रहे हैं और हम इस समस्या का व्यवहारिक हल निकालने का प्रयास करेंगे।

इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारी से भी फोन पर बात कर मीटिंग आयोजित करने का आदेश दिया।

दूसरी समस्या ग्रुप हाउसिंग सोसायटीओं के लिए यह आ रही है 40 साल बाद नगर निगम सोसायटीओं से कंपलीशन सर्टिफिकेट मांग रही है। प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से निवेदन किया ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के निर्माण में कॉरपोरेशन का कोई हाथ नहीं है सारा काम डीडीए ने किया। डीडीए ने जब पूरा एरिया नगर निगम को सुपुर्द किया तो सभी रिकॉर्ड फाइल संबंधित दस्तावेज नगर निगम को सौंपा उस समय नगर निगम के कमिश्नर एसपी अग्रवाल थे। कॉरपोरेशन को अपना रिकॉर्ड देखना चाहिए जो इनके पास सुरक्षित होगा ग्रुप हाउसिंग साथियों को इस तरह के नोटिस जारी करना उचित नहीं है।

महापौर महोदय ने तुरंत आदेश जारी किया कि वह रिकॉर्ड जोडी डीएनए नगर निगम को सौंपा है उसकी पूरी डिटेल और फाइलें मेरे समक्ष प्रस्तुत करें। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तुरंत कार्यवाही करने का आदेश दिया।  प्रमोद अग्रवाल ने इस बारे में विस्तृत विचार रखें जो डिफाल्टर करदाता है उन्हें छूट जो एडवांस पेमेंट करते हैं उन्हें दंड यह उचित नहीं है संबंधित अधिकारियों द्वारा अपना पक्ष मेयर साहब के सामने रखा। दीपक सिंगला ने हस्तक्षेप करते हुए मेयर  को बताया आरडब्लूए तथा ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में बड़ा अंतर है ग्रुप हाउसिंग सोसायटी अपनी साफ-सफाई सड़कों का निर्माण स्ट्रीट लाइट गार्डन सीवर सिस्टम सभी अपने खर्चे से स्वयं करती है। उसके बदले में ही नगर निगम विशेष छूट प्रदान करती थी जिसे अब वापस ले लिया गया है। यह उचित नहीं है यदि नगर निगम सारी सेवाएं ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में स्वयं देना शुरू कर दे तभी नगर निगम को यह छूट लेने पर विचार करना चाहिए। इस छूट को तुरंत लागू किया जाना चाहिए महापौर महोदय है इस पर गंभीरता से विचार कर सारगर्भित निर्णय दिया जाएगा महापौर महोदय ने रचना धर्मवीर सेटी की यह प्रार्थना स्वीकार की कि वह निकट भविष्य में सभी अधिकारियों के साथ उनके क्षेत्र में दौरा करेंगी और मौके पर ही अधिकारियों से उनका व्यू लेंगे तथा जनहित में आदेश जारी करेंगे। शिष्टमंडल में अंग वस्त्र भेंट कर सुरेश बिंदल  ने अभिनंदन किया।