मेहनत व लगन से हासिल करें शिक्षा, कामयाबी चुमेगी कदम: फिरोज़ अख्तर 

लोहिया चौक पर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम आईटीआई परिसर में मिथिला पब्लिक स्कूल का शुभारंभ समारोह हुआ। इस अवसर पर विभिन्न और समाज में महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले विशिष्ट अतिथि शमिल हुए।

जर्नलिज्म टुडे संवाददाता

औराई: स्थानीय लोहिया चौक पर  एपीजे अब्दुल कलाम आईटीआई परिसर में मिथिला पब्लिक स्कूल का शुभारंभ समारोह हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पत्रकार फिरोज अख्तर व प्रमुख समाजसेवी मो. शाकिब ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक जहांगीर राही ने कहा कि विद्यालय की स्थापना समाज के बच्चों को अंधकार से प्रकाश की ओर लाने के लिए की गई है। उन्होंने विस्तृत रूप से खासकर गरीब परिवारों के बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया. पत्रकार फिरोज अख्तर ने कहा कि कामयाबी का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है। कामयाबी का एकमात्र रास्ता कड़ी मशक्कत के साथ शिक्षा हासिल करना है, उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपील किया कि गुरबत व तंगदस्ती के बीच अपने बच्चों को विद्यालय जरूर भेजें। पूर्व मुखिया कमर आलम तमन्ना ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर समाज को सही दिशा दी जा सकती है, उन्होंने बच्चों से खूब मेहनत और लगन के साथ तालीम हासिल करने की नसीहत दी।

मौलाना महबूब रजा फैजी ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने से ही दिन वह दुनिया दोनों में कामयाबी हासिल कर सकते हैं उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ऐसी बेशकीमती चीज है जिसे ना कोई बांट सकता है ना ही कोई चुरा सकता है। डा. हशमत अली ने कहा की धर्म की शिक्षा के साथ ही वर्तमान समय में मॉडर्न एजुकेशन की अपनी प्रासंगिकता है, विज्ञान के युग में वैज्ञानिक पद्धति से पढ़ाई समय की जरूरत हैै। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक जहांगीर अहमद राही ने की। वहीं स्वागत विद्यालय के प्राचार्य मो. कादिर ने किया। मौके शिक्षक नुरूल इमाम समेत बड़ी संख्या में बच्चे व अभिभावक उपस्थित थे।