जीतन राम मांझी NDA में हुए शामिल, अमित शाह से मुलाकात के बाद किया फैसला।

नई दिल्ली: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर 45 मिनट की मुलाकात की।

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने बुधवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ही हम पार्टी एनडीए में शामिल हो चुकी है। संतोष सुमन ने बुधवार को अपने पिता और पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी के साथ गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की।

एनडीए में शामिल हुए मांझी अमित शाह से मुलाकात के बाद संतोष सुमन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी यह बातचीत सकारात्मक रही है। कई मसलों पर बात हुई है और हमने सैद्धांतिक तौर पर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। सीट के बंटवारे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इस पर कोई बात नहीं हुई है और यह आगे बैठकर तय की जाएगी। जीतन राम मांझी के एनडीए में शामिल होने से बिहार की सियास्तत में एक बार फ़िर भूचाल आया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है की जीतन राम मांझी के एनडीए में शामिल होने से सत्तारूढ़ पार्टी में भी हलचल है। आप को बता दें की जीतन राम मांझी एनडीए में शामिल होने से पहले बिहार की सरकार का हिस्सा रह चुके हैं और नितीश कुमार के करीबी भी माने जाते हैं। परंतु राजनिति में कुछ भी संभव है असंभव शब्द कम से कम बिहार की राजनीति में तो बिल्कुल नहीं है।