5 राज्‍यों के एग्‍ज‍िट पोल के नतीजों से कहीं खुशी कहीं गम।

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सभी पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को राजस्‍थान में ही फायदा होता द‍िख रहा है। वहीं कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ में दोबारा से सत्‍ता में वापसी कर रही है। वहीं मध्‍य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्‍कर होने की उम्‍मीद है। इन राज्यों में 7 नवंबर से 30 नवंबर के बीच मतदान हुआ था। पांचों विधानसभा चुनावों के नतीजे रविवार 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। अभी तक राजस्थान और छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर दिखाई दे रहा है परन्तु अभी यह सिर्फ़ एग्जिट पोल हैं और नतीजे 3 दिसंबर को ही मालूम पड़ेगा। पहले से दो राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है अगर कांग्रेस अपना साख बचा लेती है तो पार्टी के लिए अच्छे संकेत होगें।