आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी और बड़ी ख़बर। दिल्ली के मुख्य्मंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत।

नई दिल्ली: आज सुबज में सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को आम पार्टी के लिए अच्छी खबर आई है। कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दे दी है।
दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद मुख्य्मंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है, लेकिन कोर्ट ने यह बेल कुछ शर्तों के आधार पर दिया है। केजरीवाल फाइलों पर दस्तखत नहीं कर सकते हैं। कोर्ट का कहना है कि अरविंद केजरीवाल गवाहों से संपर्क नहीं कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत के साथ यह शर्त लगाई है कि वह जांच में पूरी तरह सहयोग करेंगे और ट्रायल कोर्ट में उपस्थित रहेंगे।
ईडी ने कथित शराब घोटाले मामले में केजरीवाल को गत 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था। ईडी मामले में सुप्रीम कोर्ट केजरीवाल को पहले ही जमानत दे चुका है लेकिन सीबीआई केस में उनको जमानत नहीं मिल पाई थी।
इससे पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
