पत्रकारिता जगत में बिहार का परचम लहरा रहे वरिष्ठ पत्रकार जावेद रहमानी का भव्य सम्मान

मुजफ्फरपुर । औराई प्रखंड के महेश स्थान गांव में एक विशेष और गरिमामयी क्षण देखने को मिला, जब सायबान और जर्नलिज़म टुडे ग्रुप के एडिटर इन चीफ जावेद रहमानी अपने पैतृक निवास पहुंचे। इस अवसर को और भी खास बनाते हुए जर्नलिज़म टुडे के बिहार प्रभारी मो. कमर अख्तर ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया और उनके पत्रकारिता में योगदान की खुलकर सराहना की।

मो. कमर अख्तर महेश स्थान पहुंचे, जहां उन्होंने जावेद रहमानी से आत्मीय मुलाकात की। यह मुलाकात महज औपचारिक नहीं रही, बल्कि उनके प्रति सम्मान और आदर प्रकट करने का एक सशक्त माध्यम बन गई। बातचीत के दौरान पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई।
मो. कमर अख्तर ने कहा कि जावेद रहमानी दिल्ली जैसे बड़े मीडिया केंद्र में रहकर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, निष्पक्षता और गहन समझ के बल पर न केवल अपनी पहचान बनाई है, बल्कि बिहार का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि रहमानी की लेखनी में सच्चाई और संवेदनशीलता झलकती है, जो उन्हें अलग पहचान दिलाती है।
अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बावजूद जावेद रहमानी का अपने गांव और जड़ों से जुड़ाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। उनका अपने पैतृक स्थान पर आना और लोगों से मिलना यह दर्शाता है कि वे अपनी मिट्टी और समाज से गहरा संबंध बनाए हुए है। मौके पर डॉ. मुख्तार आलम, फखरूल हसन समेत अन्य मौजूद थे।
