पसमांदा को इज्जत-इंसाफ का वादा – यूसुफ़ अंसारी ने कहा, सिर्फ आज़ाद समाज पार्टी देगी हक़
दिल्ली में स्वागत समारोह में महाज़ के सवालों पर यूसुफ अंसारी का जवाब – “हम अंबेडकर और कांशीराम का मिशन पूरा करेंगे”
नई दिल्ली। आज़ाद समाज पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता यूसुफ़ अंसारी ने भरोसा दिलाया है कि सिर्फ उनकी पार्टी ही पसमांदा मुसलमानों इज्जत, इंसाफ और सत्ता में हिस्सेदारी दिला सकती है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने के मकसद से लेकर राजनीति कर रही है। बाबा साहब का सपना यही था कि भारत के हर नागरिक को उचित
सम्मान, न्याय और बराबर अधिकार मिले। बाद में मान्यवर काशीराम जी ने इसी सपने को साकार करने के लिए बहुजन मिशन की शुरुआत की थी लेकिन सत्ता की मोह में पूरी तरह डूब चुकीं बहन मायावती ने ‘कमीशन’ के लिए इस ‘मिशन’ को खत्म कर दिया।
अब आज समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इस मिशन को पूरा करने का संकल्प लिया है। काशीराम की राजनीतिक विरासत के असली वारिस चंद्रशेखर आजाद ही हैं।
युसूफ अंसारी ने ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की दिल्ली इकाई की तरफ से आयोजित बधाई एवं स्वागत समारोह में ये बातें कहीं। समारोह में दुबई से आए महाज़ के राष्ट्रीय सलाहकार ई. अख्तर हुसैन और आज़ाद समाज पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता यूसुफ अंसारी का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। समझ में महज के सदस्यों ने यूसुफ अंसारी से पशुपालन मुसलमान के सियासत और सत्ता में हिस्सेदारी से जुड़े कई अहम सवाल पूछे जिनका युसूफ अंसारी ने बहुत ही विवाह की और जिम्मेदारी से जवाब दिया।
महाज़ का सवाल – क्यों पसमांदा मुसलमानों की हमेशा अनदेखी होती रही?
कार्यक्रम में महाज़ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शारिक अदीब अंसारी और दुबई से आए सलाहकार ई. अख्तर हुसैन ने साफ शब्दों में पूछा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बसपा जैसी पार्टियों में पसमांदा मुसलमानों की लगातार अनदेखी क्यों हुई? इन पार्टियों ने कभी किसी पसमांदा मुस्लिम नेता को राष्ट्रीय प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पद पर नहीं बैठाया।
महाज़ के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि पसमांदा समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा गया, लेकिन सम्मान, न्याय और सत्ता में वास्तविक हिस्सेदारी कभी नहीं दी गई। उन्होंने आज़ाद समाज पार्टी से इस बात का ठोस आश्वासन मांगा कि उनकी पार्टी में भी यही अनदेखी नहीं होगी।
यूसुफ़ अंसारी का जवाब – “सिर्फ आज़ाद समाज पार्टी ही पसमांदा मुसलमानों को उनका हक़ दिला सकती है”
यूसुफ़ अंसारी ने महाज़ के सवालों का सीधा और स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि आज़ाद समाज पार्टी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने के लिए राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का सपना था कि हर नागरिक को सम्मान, न्याय और बराबर अधिकार मिले। कांशीराम जी ने इसी सपने को साकार करने के लिए मिशन शुरू किया था, लेकिन बाद में कमीशन के चक्कर में मिशन को कमजोर कर दिया गया।
उन्होंने जोर देकर कहा कि अब चंद्रशेखर आज़ाद इस मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं और कांशीराम जी की राजनीतिक विरासत के असली वारिस हैं। यूसुफ अंसारी ने भरोसा दिलाया कि सिर्फ आज़ाद समाज पार्टी ही पसमांदा मुसलमानों को इज्जत, इंसाफ और सत्ता में वास्तविक हिस्सेदारी दिला सकती है।
पार्टी की प्रतिबद्धता के प्रमाण – राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और उम्मीदवार लिस्ट में पसमांदा प्रतिनिधित्व
यूसुफ अंसारी ने याद दिलाया कि आज़ाद समाज पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है और अपनी पहली उम्मीदवार लिस्ट में पांच पसमांदा मुसलमानों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। यह साबित करता है कि पार्टी सिर्फ बात नहीं कर रही, बल्कि पसमांदा मुसलमानों को सम्मान और हिस्सेदारी दे रही है।
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित, पिछड़े और मुसलमानों की एकजुट ताकत सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति है। आज़ाद समाज पार्टी इसी फॉर्मूले पर 400 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और विधानसभा चुनाव के नतीजे तमिलनाडु की तरह चौंकाने वाले हो सकते हैं।
महाज़ का ऐलान – देशभर में आज़ाद समाज पार्टी को समर्थन
कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज़ाद समाज पार्टी को देशभर में समर्थन देने का ऐलान किया। इस मौके पर ई. अख्तर हुसैन ने संगठन की गतिविधियों और जनहित कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
समारोह में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शारिक अदीब अंसारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शारिद जमाल अंसारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आमिर अंसारी, प्रदेश महासचिव एडवोकेट जावेद अख्तर, प्रदेश सलाहकार समीन अंसारी, डॉ. रैहान असरारी, एडवोकेट आसमीन अली, विनय भूषण, आरिफ अज़ीज़, एडवोकेट ज़ाहिद ताज, शहनवाज़ अहमद अंसारी, पदमज पी. भूषण, रितेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नफ़ीस मंसूरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन का संकल्प – पसमांदा समाज के हितों के लिए एकजुट संघर्ष जारी रहेगा
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ – दिल्ली इकाई ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पसमांदा समाज के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए संगठन और अधिक मजबूती से काम करेगा।
