सांसदों और मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की की तस्वीरें सामने आईं;

सरकार ने कहा- विपक्ष का रवैया धमकाने जैसा था, माफी मांगें

मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में बुधवार को हुए हंगामे और धक्का-मुक्की का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राहुल गांधी सहित 15 विपक्षी नेताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया, तो केंद्र सरकार इस मुद्दे पर डिफेंसिव हो गई है। अब उस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला कर रहा है।

इसके जवाब में केंद्रीय मंत्रियों ने गुरुवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने काम में रुकावट डालने का काम किया और इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। विपक्ष घड़ियाली आंसू न बहाए।