Pegasus : जासूसी के आरोपों की जांच के लिए गठित होगी कमेटी
पेगासस (Pegasus) मामले की जांच अब एक कमेटी की ओर से की जाएगी. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को इसकी जानकारी दी.
New Delhi:पेगासस जासूसी कांड पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई हुई. इस दौरान केंद्र सरकार ने पेगासस मामले पर जवाब दाखिल किया. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को जानकारी दी है कि मोबाइल फोन में सेंध लगाने वाले पेगासस स्पाईवेयर से जासूसी के आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी.
SAEBAN NEFT RGTS Details
कमेटी बनाने के ऐलान के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने पेगासस से जासूसी के आरोपों (pegasus snooping allegations) को नकारा भी. सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की तरफ से दो पेज का एफिडेविट दाखिल किया गया है. हलफनामे के मुताबिक सरकार विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाएगी, जो इस पेगासस विवाद की जांच करेगी.
