बिहार सरकार के मंत्री राम सूरत राय ने अधिकारीयों के साथ अहम बैठक में दिये कड़े निर्देश

मंत्री राम सूरत राय अपने विधान सभा क्षेत्र औराई में विकास कार्यों का उद्धघाटन करते हुऐ।

 

शैलेंद्र कुमार (संवादाता-औराई):स्थानीय प्रखंड परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को राज्य भुमि सुधार राजस्व मंत्री रामसूरत कुमार ने पीडीएस में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने को लेकर प्रखंड के डीलरों व अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बैठक की अध्यक्षता पीडीएस संघ अध्यक्ष जानकी शाही ने की। मंत्री श्री कुमार ने आम जनता के बीच पारदर्शी रुप से डीलरों से खचाखच भरे समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा की प्रखंड में पीडीएस के नाम पर गरीब जनता से जो नाजायज वसूली होती है वह बंद किया जाये, उन्होंने कहा की मैं राजनीति अपने खर्च से करता हूं, कोई नहीं कह सकता की कहीं से कमिशन लेता हूं, माता पिता ने मुझे संस्कार दिया है, कृपया आपलोग मुझे बदनाम न करें, आपलोग इमानदार की श्रेणी में शामिल हो जायें, पहले क्या हुआ उसे छोड़िये लेकिन अब गरीब जनता से कहीं से किसी प्रकार के नाजायज वसूली की शिकायत होगी तो तत्काल कार्रवाई होगी। मंत्री श्री कुमार ने डीलर को चेतावनी देते हुये कहा की आप भी अनाज गोदाम व तेल डिपो पर कमिशन न दें, उन्होंने कहा की मैं शपथ लेता हुं की औराई व कटरा में एक व्यक्ति द्वारा संरक्षित पोसे गये दलाल को खत्म करके ही दम लूंगा, उपस्थित लोग इसे भाषण नहीं इसे कानून समझ कर पालन करें, मुझे किसी जाति धर्म से एलर्जी नहीं है, पुर्व से वसूली के लिये बदनाम प्रेम, पप्पू, जानकी शाही को चेतावनी दिया की यह सब धंधा छोड़ दें, अन्यथा जेल की हवा खाने को तैयार रहें, डीलरों से कहा की भीख जनता से मांगें मंत्री से नहीं, जनता शिकायत करेगी तो कारवाई जरूर होगी, वहीं गोदाम के ठेकेदार को चेतावनी दिया की अनाज डीलर के दुकान तक पहुंचा कर सही वज़न कर डीलरों को अनाज दें। तेरह रुपये यूनिट व वजन सही देना ही होगा वरणा कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

औराई छेत्र की जनता की समस्याओं को मौके पर सुन कर अधिकारियों को निर्देश देते हुए।

सीओ व बीडीओ को चेतावनी देते हुये कहा की दो हजार लेकर राशन कार्ड बनता है, जांच करें, फर्जी कार्ड को निरस्त करें, दाखिल खारिज में रिश्वतखोरी को बंद करें, दो वर्ष से जमें सभी डाटा आपरेटर को यहां से ट्रांसफर करवाना है, आंगनबाड़ी 318 केंद्र से रिश्वत पर लगाम लगायें, शिकायत मिलने पर सीडीपीओ को कारवाई की चेतावनी दी। वे समारोह में औराई व कटरा को उबारने के लिये जनता से सहयोग मांगा। बैठक में बीडीओ ,सीओ,एमो,सीडीपीयो, बीएओ,बीईओ समेत भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीओम कुमार,बेचन महतो, मुखिया अनमोल ठाकुर,शुरेश पासवान, ज्याउल ईस्लाम, सुभाष शर्मा समेत पार्टी के कार्यकर्ता व दर्जनों डीलर मौजूद थे।

डीलरों ने उठाई मांग तेरह वर्षों से कमीशन नही बढा

जनवितरण प्रणाली विक्रेता संघ की ओर से जानकी रमन शाही, संतोष कुमार, ज्याउल ईस्लाम समेत कई ने माननीय मंत्री रामसुरत राय से अपनी व्यथा रखते हुए कहा की वर्ष 2008 मे जो वतौर मजदुरी कमीशन मिलता था केरोसिन पर एक रुपया व अनाज पर 70 पैसा वही आज भी मिल रहा भरण पोषण पर भी सामत है, मंत्री ने हर संभव सहयोग का भरोषा दिलाया।

पीएचसी प्रभारी डॉ राजेश कुमार को चिकित्सा के क्षेत्र मे सुधार के लिए व विषणपुर गोखुल पैक्स अध्यक्ष सह डीलर राहुल कुमार शाही को निर्धारित तेरह रुपये यूनिट व सही वजन के लिए मंत्री ने मंच से सराहा।

318 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार घोटाला व कमीशन का खेल पर रहेगी नजर,बंद होगी वसुली। मंत्री ने साफ शब्दों मे कहा की औराई हमारा कर्मभूमी है कटरा औराई से यह खेल बंद होगा सुधर जायें या सुधारा जायगा,कौन कौन लोग वसुली कार्य मे लगे हैं चिन्हित कर लिये गये है कार्रवाई की तैयारी चल रही है ।