देश के लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदलने का सरकारी प्रयास कभी सफल नहीं होने देंगे: इमरान प्रतापगढ़ी

कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने जर्नलिज्म टुडे से ख़ास मुलाकात में कहा कि देश को भीडतंत्र के हवाले करने का जो सरकारी प्रयास हो रहा है वो कभी कामयाब नहीं होगा।उन्होंने कहा कि देश संविधान में ही सुरक्षित है और देशवासियों कि सुरक्षा विशेषकर कमजोर तबके की हिफाज़त मेरा दाईत्व है।

इमरान प्रतापगढ़ी- चेयरमैन कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट

न्यू दिल्ली-(जर्नलिज्म टुडे):भारत में लग भग महिने में चार-पांच मॉब लिंचिंग से पीड़ित ऐसे लोगों की खबरें सुनने के मिल जाती हैं जिस से भारत का हर वह व्यक्ति जो इंसानियत मे भरोसा रखता है और उसे अपने देश से मुहब्बत है ऐसे लाखों लोगों को लिंचिग देख कर ज़रूर पीड़ा होती है। इसीलिए आए दिन देश में हो रहे लिनचिंग मामलों में पीड़ित परिवार की ओर मदद का हाथ बढ़ाने के लिए कांग्रेस ऐसी पहली राजनीतिक पार्टी है जो आगे आई है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग आने वाले दिनों में ‘लीगल सेल’ यानी वकीलों की टीम तैयार करने वाली है जो मॉब लिंचिंग के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कानूनी सहायता मुहैया करवाएगी।

जर्नलिज्म टुडे से ख़ास बात-चीत करते हुए कांग्रेस अप्लसंख्यक विभाग अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी

आज जब जर्नलिज्म टुडे की टीम ने अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाक़ात की तो उन्होने  विस्तार से माइनोरिटी डिपारमेंट के आने वाले दिनों में कार्यों को बताते हुए कहा “लोकतंत्र धीरे-धीरे भीड़तंत्र में तब्दील होता जा रहा है जिसके शिकार हर वर्ग के लोग हो रहे हैं। हाल में ही इंदौर में चूड़ी वाले को पीटा गया और बगल के जिले में एक दलित शख्स को ट्रक द्वारा घसीट-घसीट कर मार दिया गया है। इसके पीछे ऐसी मानसिकता वाली सोच की सरकार है जो पीड़ित के साथ नहीं बल्कि दोषियों के साथ खड़ी नज़र आती है। ऐसे में जब देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश होगी तो कांग्रेस पार्टी अपनी ज़िम्मेदारी समझती है की पीड़ितों की कानूनी मदद मुहैया कराएं और उनके परिवार को इंसाफ भी दिलाएं। यह कानूनी लीगल सेल गठित करने के लिए हम अधिवक्ताओं की एक टीम तैयार करेंगे जो अलग-अलग राज्य में पीड़ित परिवार से संपर्क करेंगे।”

जर्नलिज्म टुडे से इस ख़ास बातचीत के दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के चेयरमेन इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश में कहीं भी लिंचिंग की घटना होगी तो हम मदद के लिए खड़े होंगे। हम प्राथमिकता उन मामलों को देंगे जिनमें पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय से हो क्योंकि यही वर्ग आज सबसे ज्यादा प्रताड़ित है।

इमरान प्रतापगढ़ी के मुताबिक एक महीने में इसकी शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने कहा, ऐसे वकीलों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है जो लिंचिंग की घटनाओं से आक्रोशित महसूस करते हों और पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।

जब उनसे से पूछा गया कि क्या यह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों को लुभाने की कवायद है? तो उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा कि, “मेरे मन में पहले से था कि मौका मिला तो लिंचिंग के मामलों में पीड़ितों की मदद करूँ. इसके पीछे चुनाव या राजनीति नहीं है. मेरी भावनाएं निर्मल हैं”।

हम अपने पाठको को बता दें कि कुछ महीने पहले ही इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस पार्टी में अल्पसंख्यक विभाग की कमान मिली है लेकिन अपने पहले दिन से ही वह अपलसंख्योकों में यह पैगाम दे रहे हैं की अब कांग्रेस पार्टी देश में ऐसे कमज़ोर या दबाए जा रहे लोगों की आवाज़ बनेगी बल्कि अब उनकी कानूनी स्तर पर भी लड़ाई लड़ेगी।

Image source-Google

इस सिलसिले में दो दिन पहले ही इमरान प्रतापगढ़ी ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात में राहुल गांधी ने कहा  की आप अल्पसंख्यकों के लिए उनको सम्मान और आधिकार मिले इसके लिए जो भी हो सकता है काम करें कांग्रेस पार्टी आप के साथ हमेशा खड़ी है।

आप को बता दें की इमरान कांग्रेस पार्टी से जुड़ने से  पहले जाने-माने शायर के रुप में देश और दुनियां में युवाओं के दिलो पर राज करते हैं, भी । उन्होंने बताया कि राहुल गांधी से मुलाकात में उन्होंने अपनी योजनाओं का विस्तार से जिक्र  किया जिसपर राहुल गांधी ने अपनी पूरी सहमति दी।

http://www.facebook.com/journalismtodayindia/