मौलाना कलीम सिद्दीकी को संगठित षडयंत्र कर गिरफ्तार किया गया: इमरान प्रतापगढ़ी

नई दिल्ली: हर तरफ भय और आतंक का माहौल मौजूदा सरकार द्वारा बनाया जा रहा है, सरकारी तंत्र का दुरूपयोग हो रहा है। ऐसा माहौल देश में पहले कभी नहीं देखा गया। उपयुक्त विचार अखिल भारतीय अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने व्यक्त किए। मौलाना कलीम सिद्दीकी की अचानक गिरफ्तारी पर कड़े शब्दों में कोंग्रेस अल्पसंखयक के राष्ट्रिय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने मिडिया को दिए गए बयान में कहा।
उन्होंने ने कहा की मैं इसकी कड़ी और घोर निंदा करता हूं। श्री इमरान ने कहा है कहा कि मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई है क्योंकि अगामी वर्ष उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को मिटाने के लिए ऐसी योजनाएं बनाई जा रही हैं ताकि हिंदू-मुसलमानों में नफरत का जहर घोला जा सकता है और राजनीतिक मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। इस देश में हिंदू-मुसलमान एक साथ चल रहे हैं, इसलिए भाजपा राज्य में में सांप्रदायिक वातावरण का माहौल बनाना चाहती है।
इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी मौलाना कलीम सिद्दीकी को अपने एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। ऐसा इसलिए है क्योंकि मौलाना ने हमेशा प्यार और स्नेह का संदेश देश में दिया है और हिंदू मुस्लिम भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही है। सच सामने आएगा। मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन से बहुत भयभीत है और किसानों के प्रति लोगों का ध्यान खत्म करने की भी एक रणनीनीति के तहत ऐसी संयोजित घटना का एक दम से सामने आना बहुत से शक उत्पन्न करता है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांग्रेस द्वारा बुलाई गई हिंदू-मुस्लिम एकजुटता की मशाल ने योगी सरकार को शर्मसार कर दिया है। इसलिए योगी की भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खत्म करने के लिए हर तरह की निराधार योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर और फर्जी मुकदमे कर समाज के ताने-बाने को तोड़ने का नाकाम प्रयास कर रही है। इमरान प्रताप गढ़ी ने कहा कि जब भाजपा नेताओं को इस बात का अहसास होता है कि हिंदू-मुस्लिम वर्ग के लोग राष्ट्रीय एकता के रास्ते पर उनसे आगे चल रहे हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा दे रहे हैं समाज में। या दोनों समाजों के लोगों में प्यार बढ़ रहा है। तवान में नफरत फैलाने और भाईचारे को नष्ट करने के लिए, ऐसे षडयंत्र रचे जाते हैं ताकि भाजपा चुनाव में इसका फायदा उठा सके और देश में हिंदू-मुस्लिम जाति समुदाय के बीच नफरत की राजनीति करके वह दोनों वर्गों के लोगों को बहुत आसानी से बांट सकता था और हमारे देश के भोले भाले लोग आपस में लड़ते रहे। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि मौलाना सिद्दीकी साहब इस देश के महान धार्मिक विद्वानों में से एक हैं और पूरा देश उनके के साथ खड़ा है।
