दिल्ली में हिंदू सेना का आतंक,अकबर रोड के नाम से छेड़छाड़ ,विक्रमादित्य मार्ग किया

दिल्ली:हिंदू सेना का खुद को बताने वाले गुंडों ने अब दिल्ली कि सड़कों पर छेड़छाड़ कर अपना आतंक दिखाना शुरू कर दिया है।
हाल ही में अकबर रोड का नाम बदलकर विक्रमादित्य मार्ग कर दिया है। हिंदू सेना ने बताया कि सात अक्टूबर यानी आज के ही दिन मुगल सम्राट अकबर को विक्रमादित्य हेमू ने हरा कर दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया था। इस जीत के बाद पृथ्वीराज चौहान के 350 साल के बाद एक बार फिर कोई हिन्दू सम्राट बना था। बता दें कि अकबर रोड सेंट्रल दिल्ली का वीवीआइपी इलाका है। अकबर रोड पर भाजपा और कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय भी है।
जैसा कि आप सब जानते ही है कि केसे उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने नाम बदलने का प्रकरण शुरू किया,उसी को देखते हुए ऐसे असामाजिक तत्व देश के विभिन्न हिस्सो में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की लगातार कोशिश करते आ रहे हैं।
अब देखना ये है कि दिल्ली पुलिस इन गुंडों पर कब और कैसे करवाई करेगी?
