Aryan के साथ दिखने वाला नकली NCB अफसर 2018 से ही फ़रार था एक केस में

ख़ास बात:2 अक्टूबर को शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्र’ग्स मामले में गिर’फ्तार किया गया था. इस दौरान एनसीबी की हिरासत में मौजूद आर्यन के साथ एक शख्स की सेल्फी सामने आई थी. शुरुआत में लोगों को लगा कि यह कोई एनसीबी अधिकारी या कर्मचारी है लेकिन बाद में एनसीबी ने बयान जारी करके बताया कि यह शख्स उनकी टीम का हिस्सा नहीं है.

रिपोर्ट्स के अनुसार यह शख्स किरण गोसावी है. आर्यन के साथ सेल्फी लेने वाले किरण गोसावी की मुश्किलें अब और भी बढ़ने वाली हैं.

किरण गोसावी एनसीबी का फर्जी अफसर दिख रहा था जब को आर्यन को हाथ पकड़कर भाग रहा था। इसके खिलाफ अब एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है. किरण गोसावी के खिलाफ पालघर के केलवा पुलिस ने जा’लसाजी और धो’खाध’ड़ी का एक और मामला दर्ज किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किरण गोसावी ने मलेशिया में नौकरी देने वाला एक विज्ञापन फेसबुक पर पोस्ट किया था. जिसे देखने के बाद साल 2018 में उत्कर्ष तारे और आदर्श केनी ने किरण से संपर्क किया था. दोनों से किरण ने मलेशिया के कुआलालंपुर के बड़े होटल में नौकरी दिलवाने का वादा किया.

इसके बाद दोनों पीड़ितों से 1.65 लाख रुपये किरण ने वसूले, यह रकम दोनों युवकों ने ऑनलाइन ट्रांसफर की थी. इसके बाद कुआलालंपुर जाने के लिए दोनों दिसंबर 2018 में कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे. यहां पहुंचने में उन्हें पता चला कि किरण की तरफ से दिए गए टिकट और वीजा फ’र्जी हैं.

किरण गोसावी के खिलाफ है चार एफआईआर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पूरे मामले को तीन साल बीत चुके है लेकिन अभी तक उत्कर्ष तारे और आदर्श केनी की शिकायत पर कोई समाधान नहीं हो पाया है. किरण गोसावी साल 2018 से ही फरार चल रहा है और अभी भी वो इस मामले में पुलिस की गिर’फ्त से बाहर है.

इसी को देखते हुए दोनों पीड़ि’त युवकों ने एक बार फिर से गोसावी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई हैं. पीड़ि’त युवकों ने गोसावी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किरण गोसावी के खिलाफ धो’खाध’ड़ी के तीन और केस भी दर्ज हैं.