बॉलीवुड के बादशाह को देश के बादशाह के आगे ना झुकना क्या पड़ा महंगा?

विशेष खबर:बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान (Shahrukh khan) के लिए मुसीबत बढ़ती जा रही हैं. उनके बेटे आर्यन खान के साथ जिस तरह अनन्या पांडेय को जोड़ा गया है उससे जाहिर है कि देर सबेर नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो (NCB) ‘मन्नत’ पर अपना शिकंजा और मज़बूत कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक शुरआती दौर में आर्यन खान को जेल भेजने के बाद इस मामले पर NCB के चर्चित अफसर समीर वानखेड़े धीरे धीरे हाथ खींच रहे थे.
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बॉलीवुड के किंगखान असल में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी से दूरी के कारण इतनी मुसीबत झेल रहे है।
हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह ड्रग्स के साथ पकड़ी गई एवं उन्होंने ड्रग्स सेवन की बातभी कबूली थी ,उसके बाद भी उनको बिना जेल गए ,ज़मानत तुरंत मिल गई थी।
रीया चक्रवर्ती का मामलभी कुछ ऐसा ही था जो आप सबको याद ही होगा,उसमे भी कोई गिरफ्तारी और जेल नहीं हुई।
अब देखना ये है कि एनसीबी सरकार के इशारे पर कब्तक किंग खान के बेटे को परेशान करती है।
