‘भाभी जी घर पर हैं’ के आसिफ शेख का नाम World Book of Records में दर्ज,300 से ज़्यादा किरदार निभाया

मनोरंजन:टेलीविजन की दुनिया में भरपूर मनोरंजन का मजा देने के लिए मशहूर शो “भाभी जी घर पर हैं” के बारे में बताने की जरूरत नहीं हैं. यह एक ऐसा शो है जिसने अपने शुरुआती दिनों से ही लोगों को भरपूर मनोरंजन दिया और सबको अपना दीवाना बना डाला. हालांकि शो को शुरुआत से जो लोकप्रियता और दर्शक मिले उसमें पिछले कुछ वक्त से गिरावट देखने को मिली लेकिन अब भाभी जी घर पर हैं शो के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
बता दें कि आसिफ और मनोरंजन जगत का रिश्ता तीन दशक से भी पुराना है. अपने करियर के दौरान आसिफ शेख ने कई नमी फिल्मों और टेलीविजन शोज में शानदार किरदार निभाए है.

शो भाभी जी घर पर हैं में आसिफ शेख को पॉपुलर किरदार विभूति नारायण मिश्रा का रोल निभाते है. इस किरदार ने उन्हें घर-घर में प्रसिद्ध किया है. आसिफ शो भाभी जी घर पर है की शुरुआत से ही उसके एक अभिन्न अंग रहे हैं.
आसिफ शेष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हाल ही में एक पोस्ट करके बताया कि उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से नवाजा गया है. छोटे पर्दे के पॉपुलर कॉमेडी शो में विभूति नारायण का किरदार प्ले कर रहे आसिफ शेख ने अपनी पोस्ट में एक तस्वीर भी साक्षा की है.
