प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर पंजाब सरकार ने बनाई रिटायर्ड जजों की कमेटी

दिल्ली: पीएम की सुरक्षा में चूक पर पंजाब सरकार ने हाईलेवल कमेटी बनाई है. राज्य सरकार ने इस बाबत एक बयान में कहा कि पंजाब सरकार ने पीएम मोदी के फिरोजपुर दौरे के दौरान हुई चूक की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है. समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मेहताब सिंह गिल, प्रमुख सचिव (गृह मामलों) और न्यायमूर्ति अनुराग वर्मा शामिल होंगे और 3 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे.
