दिल्‍ली में कोरोना के बढ़ते मामले के चलते,CM आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, क्‍या लग सकता है लॉकडाउन?

दिल्‍ली:  दिल्‍ली में कोविड-19 (Covid-19) और ओमिक्रॉन की रफ्तार के बीच शुक्रवार (7 जनवरी) रात 10 बजे से वीकेंड कर्फ्यू लागू है, जो कि सोमवार सुबह 5 बजे तक चलेगा. वहीं, शनिवार को कोविड के 20,181 मामले आने से हड़कंप मचा हुआ है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी रविवार को दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. इस दौरान दिल्‍ली में बेकाबू हो रहे कोरोना को लेकर कुछ पाबंदियों का ऐलान हो सकता है.