बिहार में नीतीश की पार्टी के मुस्लिम नेता की हत्या- बीफ़ और मॉब लिंचिंग का है मामला

समस्तीपुर:बिहार में समस्तीपुर ज़िले में हाल ही में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड से जुड़े एक युवक की हत्या और युवक के एक वायरल वीडियो का मामला तूल पकड़ रहा है.

वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक से सवाल करते, गाली देते हुए और पीटते हुए दिख रहे हैं जिसके आधार पर राजनीतिक दल इसे मॉब लिंचिंग क़रार दे रहे हैं.

लेकिन पुलिस इसे पैसे के लेनदेन का मामला बता रही है. उसने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है.

मोहम्मद ख़लील आलम की उम्र लगभग 32 साल थी और वह समस्तीपुर ज़िले के मुसरीघरारी थाने के रुपौली गाँव के निवासी थे.

घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई मोहम्मद सितारे कहते हैं “बुधवार 16 फ़रवरी को मेरा भाई किसी काम से सुबह घर से निकला था. शाम को उसकी पत्नी ने उसे सब्ज़ी और दूध लेते हुए घर आने को कहा तब उधर से किसी और ने जवाब दिया कि अब यह घर कभी नहीं लौटेगा. मेरा पाँच लाख रुपया वापस करो वरना जान से मार देंगे.”

मोहम्मद सितारे आगे कहते हैं, “इससे जुड़ा एक वीडियो इन्सटाग्राम पर वायरल हुआ जिसे हमलोगों ने पहली बार सोमवार 21 फ़रवरी की शाम को देखा. यही पूरी कहानी है. सोची-समझी साज़िश थी. किसी से रुपये-पैसे के लेनदेन की कोई बात नहीं थी. आप वीडियो देखिये सब कुछ समझ में आ जाएगा.”

ये वही बिहार जदयू के नेता “मुहम्मद ख़लील रिज़वी” हैं। जिनका दो दिन पहले #गाय के नाम पे क़त्ल करके, लाश को जलाकर दफ़्न कर दिया गया। आप इन तस्वीरों को देखकर अंदाज़ा लगा सकते हैं कि #ख़लीलरिज़वी जदयू के एक्टिव और बड़े नेता थे। बिहार सरकार के ज़्यादहतर मंत्री के साथ इनकी तस्वीर है। यहां तक के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ, उनका अभिवादन करने तक की तस्वीर है। जिन तसावीर को देखकर आसानी से ये समझा जा सकता है कि ख़लील रिज़वी की पार्टी में अच्छी पकड़ थी।

दूसरी तरफ़ बिहार पुलिस इस क़त्ल की वजह पैसे का लेन-देन बता रही थी। लेकिन ख़लील रिज़वी के क़ातिल ने न सिर्फ़ क़त्ल किया बल्कि क़त्ल से पहले की वीडियो बनाया और उस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया। जब वोह वीडियो सामने आया तो महक़मा पुलिस अपने ही बोले झूट में फंस गई। इस खुली दहशतगर्दी के बावजूद, सब कुछ स्पष्ट होने के बावजूद #नीतीशकुमार की सरकार अपनी ही पार्टी के इस मुस्लिम नेता के क़त्ल पे मौन है। #जदयू से जुड़े किसी मुस्लिम नेता की ज़बान तक नहीं खुल रही है। ये स्क्रीन शॉट खलील के फ़ेसबुक पेज से लि गई है।
आख़िर कब एक विशेष संप्रदाय पर हमला थमने का नाम लेगा?
www.journalismtoday.in
Nitish Kumar R.J.D – राष्ट्रीय जनता दल Vikassheel Insaan Party CPIML Liberation, Bihar
#JusticeForKhalilRizwi

वायरल वीडियो

इस मामले के अभियुक्त ने हत्या के पहले एक वीडियो बनाया और इसे सोमवार 21 फ़रवरी को वायरल किया.

वीडियो में मोहम्मद ख़लील आलम को हाथ जोड़कर कहते हुए सुना जा सकता है कि ग़लती हो गई और अब नहीं खायेंगे (गोमांस).

गिरफ़्तार लोगों में से एक का नाम किशन झा है. किशन झा पैसे के लेन-देन के कारण हत्या के दावे को ख़ारिज करते हैं.

बुधवार को एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है जिसमें किशन झा को हिंदुत्व और अखंड भारत का ज़िक्र करते हुए सुना जा सकता है.

इनपुट:बीबीसी