केंद्रीय विद्यालय देहरादून में PGT, TGT, PRT सहित अन्य पदों भर्तियां, इंटरव्यू से होगी भर्ती

केंद्रीय विद्यालय देहरादून में टीचिंग स्टाफ पदों पर नौकरी का शानदार मौका है. पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी सहित अन्य पदों पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना है.

image source-google

केंद्रीय विद्यालय देहरादून ने पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी के पदों पर भर्ती निकली है. इन पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट या पार्ट टाइम के आधार पर होगी. यह भर्ती शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए हो रही है. इस भर्ती के लिए आवेदन ईमेल के जरिए 10 मार्च 2022 तक करना है. आवेदन फॉर्म का प्रारूप केंद्रीय विद्यालय देहरादून की वेबसाइट dehraduncantt.kvs.ac.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी सहित अन्य पदों पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा.

नोटिस में कहा गया है कि वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल प्रमाण पत्र और उसकी अटेस्टेड फोटो कॉपी के साथ आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भी लेकर उपस्थित होना होगा. नोटिस में कहा गया है कि यदि अधिक संख्या में आवेदन होते हैं तो स्क्रीनिंग टेस्ट का भी आयोजन किया जा सकता है.

केंद्रीय विद्यालय देहरादून की ओर से वैकेंसी

पीजीटी- फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, बायोलॉजी, हिंदी, कंप्यूटर साइंस, इतिहास, भूगोल, पॉलिटिकल साइंस
टीजीटी- सोशल स्टडीज, साइंस, हिंदी, इंग्लिश, गणित
योग शिक्षक
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर
डॉक्टर, नर्स, काउंसलर
पीआरटी

वॉक इन इंटरव्यू शेड्यूल

केंद्रीय विद्यालय देहरादून के पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी के पदों पर भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू 14 मार्च से 16 मार्च 2022 तक होगा.

यहां क्लिक करके नोटिस देखें

input:news18