बस के गेट पर खड़े होकर सवारी बुला रहा था शख्स, फिर देखिये क्या हुआ
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बस के गेट पर खड़ा हुआ है. ऐसा लगता है कि वह गेट पर खड़े होकर पैसेंजर बुला रहा है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आपको एक सीख भी मिलेगी कि कभी भी बस या ट्रेन के गेट पर खड़े होकर यात्रा नहीं करनी चाहिए. वीडियो देखकर आपको एक बार को हंसी भी आएगी, लेकिन आप कह उठेंगे कि ऐसे खतरनाक स्टंट ट्राई करने वाले को भगवान सदबुद्धि दे.
बस के गेट पर खड़ा था शख्स
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बस के गेट पर खड़ा हुआ है. ऐसा लगता है कि वह गेट पर खड़े होकर पैसेंजर बुला रहा है. इस दौरान वह गति की विपरीत दिशा में खड़ा हुआ है और उसका सिर बस से बाहर निकला हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह इस दौरान अपनी सुरक्षा का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखता है.
इसी बीच उसका सिर रास्ते में पड़ने वाले एक साइन बोर्ड के खंभे से टकराता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स का सिर काफी जोर से उस खंभे से टकराता है. इसके बाद वह सड़क पर सिर के बल गिरता है. यह देखने में काफी भयावह है. ऐसा प्रतीत होता है कि शख्स को काफी जोर की चोट लगी होगी. देखें वीडियो-
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
वीडियो को इंस्टाग्राम पर stefano_ricci_16 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है. वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं. शख्स की इस हरकत पर कुछ लोग गुस्सा दिखा रहे हैं. जबकि कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जाने क्यों लोग अपनी ही जिंदगी जोखिम में डालना चाहते हैं.
input:zeenews
