अफ़सोसनाक खबर, रिषभ पंत कार एक्सीडेंट में जख्मी

हादसे के वक्त कार खुद चला रहे थे। हादसा दिल्ली से अपने घर लोटते मंगलोर रुढ़की के नजदीक हुआ।

अफ़सोसनाक खबर, रिषभ पंत कार एक्सीडेंट में जख्मी, सर पर कमर में और टांग पर चोट,खतरे से बाहर लेकिन चोट गंभीर,,। हादसे के वक्त कार खुद चला रहे थे। हादसा दिल्ली से अपने घर लोटते मंगलोर रुढ़की के नजदीक हुआ। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है की ऋषभ पंत कार चलाते हुए सो गए थे जिसकी वजह से यह एक्सीसेंट हुआ है परंतु जैसे उनके एक्सीसेंट की ख़बर सोशल मीडिया द्वारा उनके फैन्स तक पहुंची उसी समय से सभी ने जल्द स्वस्थ होने की दुआएं करना शुरु किया। बताया जाता है कि बहुत गहरी चोट आई है लेकिन खतरे से बाहर हैं।

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद से सोशल मीडिया (Social Media) पर लगातार तस्वीरें साझा की जा रही हैं, लेकिन इस बीच ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट की सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सामने आई हैं जिसमें देखा जा सकता हैं की पंत की कार कितनी रफ़्तार में रेलिंग से टकराई हैं. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार घर लौटते वक्त रेलिंग से टकरा गई. जिसके बाद कार में आग लग गई, लेकिन राहत की खबर ये है कि ऋषभ पंत फिलहाल ठीक हैं। फिर उनकी गाड़ी गाड़ी में आग लग गई और पंत विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले थे हादसे के वक्त वे कार में अकेले थे।

इस समय उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाया गया है। आप को बता दें कि  भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार का प्रातः लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हुआ था. घायल ऋषभ पंत के कथननुसार उनको झपकी आने से गाड़ी डिसबैलेंस होकर डिवाइडर से टकरा गई और गाड़ी में अपने आप ही आग लग गई. दिल्ली से रुड़की जा रहे थे. मौके पर मौजूद 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल पंत को सबसे पहले रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया, जिके बाद उन्हें तत्पश्चात देहरादून भेज दिया गया है।