आईपेक्स सोसायटीज महासंघ में बिंदल तरुण गुप्ता की पूरी टीम की शानदार जीत। 20 वर्षों में पहली बार सोसाइटीज को पता चला की महासंघ की कीमत क्या है: सुरेश बिंदल मौजूदा महासंघ अध्यक्ष प्रोमोद कुमार अग्रवाल समेत पूरी टीम की हुई करारी हार।

अपने पाठकों को बताना चाहते हैं की महासंघ का चुनाव रविवार सुबह 11 बजे आईपैक्स भवन में आरंभ और 3 बजे संपन्न हुआ। नतीजा वही आया जिसका 2 दिन पहले जर्नलिज्म टुडे अख़बार ने अपनी रिपोर्ट में महासंघ चुनाव में बिंदल तरुण गुप्ता टीम की शानदार जीत तय की ख़बर लगाई थी और चुनाव का रिज़ल्ट बता दिया कि अख़बार हमेशा सच्चाई लिखता है।

जर्नलिज्म टुडे संवाददाता

दिल्ली: इंद्रप्रस्थ विस्तार सहकारी आवास सोसायटीज महासंघ का चुनाव पहले भी होता रहा है इसका कार्यकाल 3 वर्ष का होता है परन्तु ऐसा पहली बार देखा गया है कि महासंघ का चुनाव ऐसा भी होता है जिस में प्रत्येक सोसाइटी के मेनेजमेंट कमिटी के साथ समर्थक शमिल रहे और सभी ने चुनाव में पुरा सहयोग दिया।

यह पहले दिन से ही सभी को समझ में आ रहा था की बिंदल तरुण गुप्ता की टीम अपने दूसरे पैनल यानी प्रमोद अग्रवाल गुप्ता टीम का का खाता नहीं खुलेगा। 

महासंघ के चुनाव में रविवार की सुबह से ही बिंदल तरुण गुप्ता टीम के समर्थकों और वोटरों का जोश देखते बन रहा था। बिंदल तरुण गुप्ता की पूरी की पूरी टीम 21 सदस्यों ने शानदार जीत हासिल किया। इस शानदार कामयाबी पर सुरेश बिंदल ने कहा की यह नतीजा जो आया है इस में सभी का महत्त्वपूर्ण भूमिका रहा परंतु विषेश तौर पर बिंदल तरुण गुप्ता टीम के इलेक्शन इनचार्ज और मिलन विहार सोसायटी के जेनरल सेक्रेट्री नितिन गर्ग और एडवोकेट संजय गुप्ता के अनथक मेहनत का बड़ा योगदान है। मैं उनके इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिल से धन्यवाद करता हूं।

नव निर्वाचित महासंघ के अध्यक्ष तरूण कुमार गुप्ता ने कहा की हमारी टीम की शानदार जीत में सभी सोसायटीज के सहयोग का बड़ा योगदान है। उन्हों ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है पूरी कोशिश करूंगा की जो वादे और अपेक्षा आप ने हम से किया है उस पर पुरा उतरूं लेकीन यह सब आप के सहयोग के बिना संभव नहीं है। 

महासंघ चुनाव में बिंदल तरुण गुप्ता की पूरी टीम की जीत में सभी टीम के सदस्यों की सूची में तरूण कुमार गुप्ता (अध्यक्ष), प्रमेंद्र शर्मा (उपाध्यक्ष), राम मोहन झा (उपाध्यक्ष), शिखा दत्ता (उपाध्यक्ष, दो महिला सदस्य में डॉ. अंजलि गुप्ता और अर्चना त्यागी, अर्पित अग्रवाल, गोपाल खन्ना, जितेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र गुप्ता, मदन खत्री, मितिनटीम की शानदार जीत में सभी सोसायटीज के सहयोग का बड़ा योगदान है। उन्हों ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है पूरी कोशिश करूंगा की जो वादे और अपेक्षा आप ने हम से किया है उस पर पुरा उतरूं लेकीन यह सब आप के सहयोग के बिना संभव नहीं है।
महासंघ चुनाव में बिंदल तरुण गुप्ता की पूरी टीम की जीत में सभी टीम के सदस्यों की सूची में तरूण कुमार गुप्ता (अध्यक्ष), प्रमेंद्र शर्मा (उपाध्यक्ष), राम मोहन झा (उपाध्यक्ष), शिखा दत्ता (उपाध्यक्ष, दो महिला सदस्य में डॉ. अंजलि गुप्ता और अर्चना त्यागी, अर्पित अग्रवाल, गोपाल खन्ना, जितेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र गुप्ता, मदन खत्री, मितिन गर्ग, श्री राममूर्ति, नरेश हांडा, डॉ. राजीव कुमार जैन, राज यादव, सतीश कुमार तलवार, सीताराम मलिक, सुनील हांडा, सुरेश बिंदल और योगेश पचौरी हैं। गर्ग, श्री राममूर्ति, नरेश हांडा, डॉ. राजीव कुमार जैन, राज यादव, सतीश कुमार तलवार, सीताराम मलिक, सुनील हांडा, सुरेश बिंदल और योगेश पचौरी हैं।