सामूहिक विवाह सर्वोपरि सेवा का स्वरूप है: बादल खान
CHD द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन दिल्ली के गीताकॉलोनी रैन बसेरा में श्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

दिल्ली: आज समाज में जिस तरह से गुनाह का बोल बाला है और लोगों में अच्छी सोच का अभाव है। धर्म से हट कर बात की जाए तो हर घर में हमारी बहने और बेटियां बड़ी संख्या में ऐसी हैं के जो उनके घरेलू हालात ऐसे नही हैं की उनके माता पिता उनके विवाह में बड़ी मात्रा में रुपए खर्च कर के उनके के लिए मालदार परिवार में उनका विवाह कर सके। यही वजह है की हर परिवार में बच्चियां बैठी हुई हैं और उनकी उम्र भी ज़्यादा होती जा रही है। समाज में विवाह इतना मुश्किल होता जा रहा है के एक सभ्य परिवार के लिए चुनौती बना हुआ है की वह किस तरह से आपनी बेटी की विदाई का रस्म पूरा कर सके।

ऐसे माहौल में सी एच डी नामी संस्था ने सामूहिक विवाह का आयोजन कर के एक मिसाल कायम किया है। आज इस संस्था द्वारा दिल्ली के गीता कॉलोनी स्थित रैन बसेरा में एक भव्य समारोह का अयोजन कर के हिंदू धर्म अथवा मुस्लिम धर्म रीति रिवाज से लग भग 20 लड़कियों की शादी कराई गई। जिनमे 14 मुस्लिम और 6 हिंदू जोड़े शामिल हैं। इस अवसर पर आल इंडिया मज़दूर यूनियन के राष्ट्रिय अध्यक्ष बादल खान मुख्य रूप से इस कार्यकर्म में उपस्थित हो कर दूल्हा और दुल्हन को दुआएं दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यकर्म अध्यक्षता सुनील कुमार ने की। इस कार्यकर्म में बड़ी संख्या में हर धर्म के लोग उपस्थित हुए।
