शिखर धवन कि पत्नी आयशा मुखर्जी का हुआ दूसरा तलाक,”Tripple Talaq” को लेकर सोशल मीडिया पर दोनों जम के हुए ट्रॉल
पत्नी आयशा मुखर्जी ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा यकीन नहीं होता की मेरे साथ भी दुबारा ऐसा होगा

जर्नलिज्म टुडे डेस्क:टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन का पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया है. इसकी जानकारी खुद आयशा मुखर्जी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी.
धवन और आयशा ने साल 2012 में शादी की थी और 2014 में ये दोनों एक बेटे के माता-पिता बने थे.आपको बता दे की आयशा मुखर्जी पहले से तलाक शुदा थी,मतलब उनका एक डिवोर्स हो रखा था जब शिखर धवन से उनकी शादी हुई।
“Teen Talaq” को लेकर सोशल मीडिया पर जमके हुए ट्रॉल
आयशा मुखर्जी के दूसरे तलाक़ पर जहां आयशा की ज़िंदगी दुबारा अकेली पड़ गई वहीं शिखर धवन को लोगो ने जमकर किया ट्रॉल,और सरकार के Tripple तलाक़ बिल पर बोला की अब धवन पर क्या किया जाए,यूजर्स ने कहा कि आयशा मुखर्जी की ज़िंदगी दुबारा खराब करने का अधिकार कोनसा क़ानून होता है?
ये बड़े लोगो के चोचले और मजबूरी होती है तो तलाक़ को अपनी मर्ज़ी से लिया हुआ काम बता कर इसकी सूचना दे देते हैं,लेकिन कहीं ना कहीं जैसे एक आम आदमी परेशान होकर ये क़दम लेता है वहीं इन स्टार्स के साथ भी है,मगर आम आदमी पर सख्त कानून और सख्त करवाई होती है पर इन सेलिब्रिटीज पर कोई कानून लागू नहीं होता क्या? चाहे वो अमीर और किरण राव है क्यों ना हों?
आयशा ने अपने भावुक पोस्ट में लिखा, ‘मैं समझती थी कि तलाक एक गंदा शब्द है, जब तक कि मैं 2 बार तलाकशुदा नहीं हो गई.’
‘मजेदार है कि कैसे शब्दों के इतने शक्तिशाली अर्थ और जुड़ाव हो सकते हैं. मैंने तलाकशुदा के रूप में पहली बार इसे अनुभव किया. पहली बार जब मैं तलाक से गुज़री तो मैं बहुत डरी हुई थी. मुझे लगा जैसे मैं असफल हो गई और मैं उस समय कुछ गलत कर रही थी.’
‘मुझे लगा जैसे मैंने सभी को नीचा दिखाया है, यहां तक कि मैंने खुद को स्वार्थी भी महसूस किया. मुझे लगा कि मैं अपने माता-पिता को निराश कर रही हूं, मुझे लगा कि मैं अपने बच्चों को निराश कर रही हूं और यहां तक कि कुछ हद तक मुझे ऐसा लगा जैसे मैं भगवान को निराश कर रही हूं. तलाक इतना गंदा शब्द था.’
