स्वास्थ्य मंत्री:ऑटो चलाकर पहुंचे विधानसभा
विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह द्वारा सदन में ऑटो एजेंट कहने के खिलाफ आज स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता खुद ऑटो चलाकर विधानसभा पहुंचे.

रांची:झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को भाजपा विधायक सीपी सिंह द्वारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ऑटो एजेंट कहे जाने के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज ऑटो चलाकर विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि कोई काम छोटा-बड़ा नहीं होता. उधर, लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा विधायकों ने हंगामा किया.
भाजपाइयों पर लाठी चार्ज के विरोध में आज गुरुवार को बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और सदन के अंदर भी हंगामा किया
रांची से बीजेपी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह द्वारा झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को सदन में ऑटो एजेंट कहने के खिलाफ आज स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता खुद ऑटो चलाकर विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा आदिवासी, दलित, पिछड़ा और मुस्लिम विरोधी है.
आपको बता दें कि भाजपा मानसून सत्र के पहले दिन से सत्ता पक्ष पर हमलावर है. बीजेपी विधायकों का हंगामा जारी है. आज आखिरी दिन भी बीजेपी विधायकों ने हंगामा किया. झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने का मामला गरमाया रहा. बीजेपी विधायक इस आदेश को रद्द करने या फिर सभी धर्मों के लिए अलग-अलग कमरे आवंटित कराने पर अड़े हैं. कल बुधवार को भाजपाइयों पर लाठीचार्ज किया गया. इसमें कई चोटिल हैं.
