रोनाल्डो की तरह डेविड वार्नर ने भी COCA COLA की बोतल टेबल से हटाई, तो ICC ने कि बड़ी कार्यवाई

खेल जगत:टी20 वर्ल्ड 2021 में गुरुवार को हुए मुकाबले ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला गया. जिसमे ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर की जबरदस्त पारी की बदौलत श्रीलंका को 7 विकेट से हराया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाया
प्रेस कांफ्रेस में वार्नर ने रोनाल्डो बनने की कोशिश
कुछ दिन पहले पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने प्रेस कांफ्रेस में कोका कोला रखी बोतल को टेबल से हटा दिया था और पानी पिने की अपील की थी. जिसके बाद कंपनी को काफी नुक्सान हुआ था. कल हुए प्रेस कांफ्रेस में डेविड वार्नर भी रोनाल्डो बनने की कोशिश कर रहे थे. प्रेस कांफ्रेस में आये वार्नर ने टेबले पर राखी कोका कोला की रखी दोनों बोतल को वहा से हटा दिया.
David Warner tries to do a Cristiano Ronaldo at presser, told to put Coca Cola bottles back
.
.
.#DavidWarner #CristianoRonaldo #cocacola pic.twitter.com/Y2MuxPs07m— RED CACHE (@redcachenet) October 28, 2021
वार्नर को तुरंत रखनी पड़ी बोतल
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज वार्नर के बोतल हटाते ही आईसीसी के एक ऑफिसियल ने उन्हें तुरंत आकर स्पॉन्सरशिप के चलते बोतल रखने को कहा. जिसके बाद वार्नर उनकी बात मानते हुए दुबारा तुरंत बोतल को रख देते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यदि यह रोनाल्डो के लिए काफी अच्छा है तो मेरे लिए भी है.
