Shahrukh Khan को बेटा मानने वाले दिलीप कुमार की सम्पति होगी अब इनकी, रिश्ता हो तो ऐसा

ख़ास बात:बॉलीवुड में पुराने समय के सबसे बड़े अभिनेता और जाने-माने कलाकार दिलीप कुमार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दम पर प्राप्त की बीमारी के कारण मौत हो गई थी जिसके बाद पूरी फिल्म जगत ने दिलीप कुमार की आत्मा को श्रद्धांजलि दी थी। बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान को दिलीप कुमार अपना बेटा मानते थे और शाहरुख खान भी दिलीप कुमार को अपने पिता समान मानते थे। शाहरुख और दिलीप कुमार में काफी गहरे रिश्ते थे।
शारुख खान को बेटा मानते थे दिलीप कुमार
वर्तमान में शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। बीते 25 दिनों से आर्यन खान मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद थे हालांकि बीते गुरुवार को उन्हें मुंबई हाई कोर्ट के द्वारा जमानत दे दी गई है जिसके बाद शाहरुख खान थोड़े रिलैक्स होते हुए दिखाई दिए। बता दें कि जब दिलीप कुमार का निधन हुआ था उस समय शाहरुख खान दुबई में थे और उन्हें जैसे ही दिलीप कुमार के निधन की खबर पता चली वे तुरंत फ्लाइट पकड़कर मुंबई आ गए।
मुंबई आते ही शाहरुख खान अपने घर ना जाते हुए सबसे पहले दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर का दर्शन करने उनके घर पहुंचे थे। शाहरुख खान के संबंध दिलीप कुमार के परिवार के साथ भी काफी अच्छे थे। दिलीप कुमार की मौत पर शाहरुख खान जब उनके घर पहुंचे तो दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो को सांत्वना देते हुए शाहरुख की की काफी तस्वीरें वायरल हुई थी जिसे लोगों ने काफी सराहा था। जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार ने अपने फिल्मी करियर में एक्टिव रहने के दौरान काफी संपत्ति अर्जित की थी।
एक आंकड़े के अनुसार वर्तमान में दिलीप कुमार 6800 करोड रुपए की संपत्ति के मालिक थे। ऐसे में बताया जा रहा है कि अब उनकी मौत के बाद उनकी यह पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उनकी पत्नी सायरा बानो और उनके बच्चों को मिल जाएगा।
