अचानक एक ‘लड़की’ बनी गुड़िया

क्या आपने कभी ऐसी लड़की के बारे में सुना है जिसने अपने आपको ह्यूमन बार्बी डॉल की तरह दिखनें के लिए खुद के शरीर के ऊपर 40 से ज्यादा सर्जरी करवाई और 22 लाख रुपए खर्च कर दिए। इस लड़की का नाम है ओफेलिया वैनिटी। इन्होंने बताया की वो हमेशा से बार्बी जैसी दिखना चाहती थीं, जिसके लिए ओफेलिया ने साल 2009 में पहली बार उन्होंने अपने चेहरे पर कई इंजेक्शन लगवाया, इसके बाद इंजेक्शन लगाने का यह काम उन्होंने नियमित रुप से शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि करीब चार साल के अंदर उन्होंने अपने होंठ, आंख, नाक और चेहरे पर काफी बार इंजेक्शन लगाए और इनकी  सर्जरी भी करवाई।