अडानी पोर्ट पर ड्रग्स की बड़ी खेप पर खामोशी क्यों?Aryan शाहरूख खान का बेटा होने की सजा भुगत रहा क्या???

शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान ड्र’ग्स मामले को लेकर जे’ल में बंद है. उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिल पाई है. वहीं इस मामले को लेकर चल रही जांच सवालों के घेरे में आती जा रही है. लोग इस मामले में चल रही कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कह रहे है कि क्या अडानी के स्वामित्व वाले मुंद्रा पोर्ट पर इतनी बड़ी तादात में ड्र’ग्स पकड़ा गया था, क्या आर्यन के पास उससे भी अधिक ड्र’ग्स पाया गया है.
अगर ऐसा नहीं है तो क्या आर्यन खान को मुसलमान होने की स’जा मिल रही है या फिर शाहरुख़ खान का बेटा होने की सजा आर्यन भुगत रहे है. सोशल मीडिया पर आर्यन की गिर’फ्तारी का जमकर विरो’ध हो रहा है
इस मामले को लेकर वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए सवाल उठाए है. कापड़ी ने लिखा है कि नरेंद्र मोदी सरकार और उनकी एजेंसियों को अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि #Adani के #MundraPort पर 21000 करोड़ की ड्रग कहाँ से आई? लेकिन छह ग्राम चरस के बहाने मीडिया अटेंशन के लिए इस मामले में यह सब जारी है.
नरेंद्र मोदी सरकार और उनकी एजेंसियाँ अभी तक ये नहीं बता पाई हैं कि #Adani के #MundraPort में 21000 करोड़ की ड्रग कहाँ से आई ? लेकिन पाँच ग्राम चरस के बहाने मीडिया अटेंशन के लिए ये सब जारी है। https://t.co/ZuEHP4H0B9
— Vinod Kapri (@vinodkapri) October 21, 2021
कड़वा सच है कि शाहरूख का बेटा होने के कारण आर्यन सजा पा रहा है। ड्रग लेने के आरोप में एनसीबी युवाओं को जेल देने लगे तो देश के हर शहर का कोई जेल में जगह खाली नहीं मिलेगा। यह फैक्ट है।ड्रग पर रोक लगे,यह जहर है।लेकिन देशव्यापी कार्रवाई हो।एक्शन प्लान हो।बस फुटेज के लिए कार्रवाई न हो https://t.co/w90zZFtAVK
— Narendra nath mishra (@iamnarendranath) October 21, 2021
यह फोटो ऐतिहासिक है. यह चीख-चीख कर बताती है कि बीते 7-8 सालों में इस देश में क्या बदला है. क्यों तब एके-47 रखने वाले के साथ भी खड़ा हुआ जा सकता था, आज 22-23 साल के लड़के का साथ देने में पसीना निकल जाता है. सबसे बड़ी चीज जो इन लोगों ने हासिल की है वो है कायरता. https://t.co/sioM2VCEbU pic.twitter.com/Ee7J3OJCKK
— Atul Chaurasia (@BeechBazar) October 21, 2021
वरिष्ठ पत्रकार संजीव पालिवाल अपने ट्वीट में लिखते है कि यह कैसे वक्त है यहां हम नाइंसाफी पर भी खुश हो रहे है. क्या कहा जाए ऐसे समाज को? जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधाकर नाम के एक यूजर ने लिखा कि समाज वही है और दो मामले में भी, जिनमें अधिक अन्तराल भी नहीं है.
अडानी मामले में सवाल करने की हिम्मत नहीं?
यूजर आगे लिखा है कि अडानी बंदरगाह से पकड़ी गई हजारों किलो हेरोइन हजारों करोड की थी, मामले की गंभीरता टीवी और न्याययिक जांच से समझ सकते है, अभिनेता का बेटा 4-6 लड़कों साथ 100-50 ग्रा0 ड्र’ग्स के साथ गिर’फ्तार होता है तब टीवी, जांच देखकर समझ जाओ.
